नाबालिग ने निगला जहर, बेहोश
कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना हरिजन बस्ती गांव की निवासी एक नाबालिग लड़की ने बुधवार की शाम लगभग सात बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 08:20 PM (IST)
जासं, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना हरिजन बस्ती गांव की निवासी एक नाबालिग लड़की ने बुधवार की शाम लगभग सात बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। मुंह से झाग आता देख परिजन घबरा गए। उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लड़की ने जहरीला कीटनाशक क्यों खाया, यह घरवालों के लिए भी अबूझ पहेली बना हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें