Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री ने सवालों का दिया माकूल जवाब

महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती के अवसर पर भाजपा द्वारा 15 दिवसीय पदयात्रा के दौरान शनिवार की शाम को दुबारी व रविवार को बस्ती में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जनता ने कैबिनेट मंत्री दारा ¨सह चौहान व सांसद हरिनारायण राजभर के सामने विकास को लेकर सवालों की बौछार लगा दिया। इसका जनप्रतिनिधियों ने माकूल जवाब देते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 05:37 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने सवालों
का दिया माकूल जवाब
कैबिनेट मंत्री ने सवालों का दिया माकूल जवाब

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती के अवसर पर भाजपा द्वारा 15 दिवसीय पदयात्रा के दौरान शनिवार की शाम को दुबारी व रविवार को बस्ती में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जनता ने कैबिनेट मंत्री दारा ¨सह चौहान व सांसद हरिनारायण राजभर के सामने विकास को लेकर सवालों की बौछार लगा दिया। इसका जनप्रतिनिधियों ने माकूल जवाब देते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।

loksabha election banner

क्षेत्र के दुबारी व बस्ती में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने परसिया जयरामगिरी मार्ग, सुग्गीचौरी मार्ग की दुर्दशा के साथ ही आबकारी, सप्लाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए आवास व शौचालय की सुविधा से पात्रों को वंचित करने का मुद्दा जोरशोर से उठाते हुए इसके निराकरण की मांग किया। इस पर कैबिनेट मंत्री दारा ¨सह चौहान ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा है। इसके बावजूद विपक्षी दलों की मानसिकता से ग्रसित कुछ अधिकारी अपनी आदत से बाज न आते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। सुग्गीचौरी व परसिया जयरामगीरी मार्ग के लिए शासन से अनुमति मिल गई है, जल्द ही इसका निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचें। इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसीलिए आज जनप्रतिनिधि के साथ ही कार्यकर्ता भी पदयात्रा के द्वारा जनता के बीच जाने का काम कर रहे हैं। सांसद हरिनारायण राजभर ने भी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए भाजपा के साथ चलने का लोगों से आह्वान किया। भरत भैया ने पदयात्रा के दौरान आ रही जनता की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराते हुए इसके निराकरण की मांग किया। चौपाल को जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त, आलोक मल्ल, बबलू ठठेरा, संतोष तिवारी, कौशल चौहान ने संबोधित किया। अध्यक्षता राधेश्याम ¨सह व संचालन अभिषेक ¨सह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.