मऊ में छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने वाले प्रबंधक पर केस दर्ज, खून की उल्टी के बाद बिगड़ी तबीयत
मऊ में एक स्कूल प्रबंधक ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे ...और पढ़ें

पुलिस ने प्रबंधक सुनील राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
HighLights
प्रबंधक ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई की।
छात्रा को खून की उल्टी हुई, हालत गंभीर।
दादी की तहरीर पर प्रबंधक पर केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, मऊ। प्रबंधक द्वारा छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्रा के दादी की तहरीर पर सरायलखंसी पुलिस ने प्रबंधक सुनील राय के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र निवासी छात्रा हरपुर स्थित माता कमला इंटर कालेज की छात्रा है।
छात्रा की दादी ने आरोप लगाया कि पोती 18 सितंबर को स्कूल गई थीं। स्कूल की तरफ से दोपहर में बेटे प्रमोद राय के मोबाइल फोन पर पोती की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। बेटा स्कूल से लेकर पोती को निकला तो उसकी तबीयत काफी ज्यादा खराब थी। वह दर्द से चिल्ला रही थीं और खून की उल्टी करने के साथ बेहोश हो जा रही थीं।
बताया कि उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूल जाकर बच्चों से जानकारी करने पर पता चला कि प्रबंधक द्वारा उसे काफी मारा पीटा गया और सिर दीवार में लड़ा दिया गया था। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। प्रबंधक के पास घटना की जानकारी लेने पर जातिसूचक गाली देकर भगा दिया गया।
