विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mau News: मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी, दो केसों में दी गई 4 नवंबर की तारीख

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Sat, 07 Oct 2023 05:28 PM (IST)

एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में दक्षिण टोला के रामसिंह मौर्य गनर सिपाही सतीश कुमार दोहरे हत्याकांड व ...और पढ़ें

गैंगस्टर के दोनों मामलों में मुख्तार अंसारी की पेशी बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई गई।
गैंगस्टर के दोनों मामलों में मुख्तार अंसारी की पेशी बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई गई।

संवाद, सूत्र, मऊ। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार चौरसिया की अदालत में दक्षिण टोला के रामसिंह मौर्य, गनर सिपाही सतीश कुमार दोहरे हत्याकांड व सरायलखंसी थाना से संबंधित विधायक निधि मामले के बाद लगे गैंगस्टर के कुल दो मामलों में शनिवार को मुख्तार अंसारी की वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। पहले मामले में उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के चलते सुनवाई नहीं हो पाई और दोनों मामलों में अगली तिथि 4 नवंबर की नियत कर दी गई।

दोनों मामलों में मुख्तार अंसारी की पेशी बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई गई। 12 वर्ष पूर्व जनपद के ठेकेदार मन्ना सिंह दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह रामसिह मौर्या व उनके गनर सिपाही सतीश कुमार की दक्षिण टोला थाना क्षेत्र मे स्थित पुराने आरटीओ ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित दर्जन लोगों को आरोपित बनाया गया है। वहीं, सराय लखंसी थाने में दर्ज विधायक निधि मामले को लेकर लगे गैंगस्टर के मुकदमे में भी पेशी हुई तथा 4 नवंबर की तारीख नियत की गई। यह मामला हाजिरी में चल रहा है।