40 लाख के विकास कार्यों का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
40 लाख के विकास कार्यों का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 09:45 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 09:45 PM (IST)
40 लाख के विकास कार्यों का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
जागरण संवाददाता, मऊ : वार्ड-24 मदनपुरा उत्तरी खुदबगिया में विकास की कई परियोजनाओं को नगर पालिका प्रशासन की ओर से एक साथ साकार किया है। सोमवार देर शाम पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने 40 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई नाली व इंटरलाकिंग सड़क सहित पांच निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। खुदबगिया में नौ लाख की लागत से इस्लाम मदरसा तक नाली व इंटरलाकिंग, डोमनपुरा गोलवा में 5.92 लाख की लागत से निर्मित नाली, मिट्टी भराई एवं इंटरलाकिंग, 3.57 लाख की लागत से पंप हाउस की नाली, लगभग 5.31 लाख की लागत से इंटरलाकिंग, प्रेमनगर चकिया में 16.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी नाली के निर्माण व गली मरम्मत के कार्य का लोकार्पण किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें