मऊ में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक के साथ ₹1.57 लाख की ठगी, कोर्ट के दखल के बाद FIR दर्ज
मऊ में विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 1.57 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मऊ में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी।
युवक से 1.57 लाख रुपये और पासपोर्ट हड़पे।
न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ केस।
जागरण संवाददाता, मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के दो युवकों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर पैसा और पासपोर्ट हड़पने को लेकर पीड़ित युवक ने न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम सिपाह इब्राहिमाबाद निवासी 36 वर्षीय युवक हरिकेश राजभर का आरोप है कि कोपाकोहना निवासी मनोज कश्यप तथा रामनारायण राजभर मेरे घर मधुबन आए।कहा कि हम विदेश भेजने वाले एजेंट हैं और मेरे गांव के रिश्तेदार भी हो। अगर विदेश आस्ट्रेलिया जाना है बीजा का अच्छा ऑफर आया है।
इसके लिए 1,57,000 लाख रुपये देना होगा। युवक फ्राड के झांसे में आ गया और 05 मई को मनोज कश्यप के खाते में आनलाइन 30 हजार रुपया भेज दिया। इसके बाद दोनों ने युवक से पासपोर्ट ले लिया। कहा कि पैसे की व्यवस्था करो।
युवक किसी तरह व्यवस्था कर मनोज और रामनारायण के खाते में विभिन्न तारीखों में 67,000 हजार भेज दिया। कुछ दिन बार दोनों ने युवक से कहा कि वीजा आ गया है। पैसे लेकर घर जाओ और बीजा ले जाओ। पीड़ित ने नकद 60 हजार दे दिया।
वीजा की बात करने पर बताया गया कि दिल्ली चलना पड़ेगा। युवक 20 जून 2025 को दिल्ली चला गया। फोन पर बात करने पर कहा कि जल्द मिल जाएगा। छह दिन बाद युवकों अपनी मोबाइल बंद कर दिया।
जब वह पैसा और पासपोर्ट मांगने दोनों के घर गए तो गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने न्याय नहीं मिलने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया।
यह भी पढ़ें- लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नया टाइम-टेबल जारी, यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा
