नौकरी दिलाने के नाम पर 1.65 लाख की ठगी, पैसा मांगने पर मिल रही जान से मारने की धमकी
मऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.90 लाख रुपये की ठगी की गई, जिसमें से 1.65 ...और पढ़ें

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.65 लाख की ठगी।
HighLights
नौकरी दिलाने के नाम पर 1.65 लाख रुपये की ठगी।
पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी।
मऊ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ)। नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने और पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम देईथाना (गंगुआबारी) पोस्ट हमीदपुर निवासी बिहारीलाल पुत्र रामलगनम चौहान ने आरोप लगाया कि मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा पटेहरा निवासी अखिलेश सिंह पुत्र लल्लन सिंह ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 1,90,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
कुछ समय बाद आरोपी ने केवल 24,900 रुपये वापस किए, जबकि 1,65,100 रुपये अब तक नहीं लौटाए।पीड़ित का आरोप है कि जब उसे नौकरी न मिलने का संदेह हुआ और उसने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी अखिलेश सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस अधीक्षक मऊ सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया।
मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
