यूपी में झमाझम बारिश से निचले क्षेत्रों में जलजमाव, आकाशीय बिजली गिरने से घरों की दरकी छत
मऊ में एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। शुक्रवार रात वज्रपात ...और पढ़ें

झमाझम बारिश से निचले क्षेत्रों में में जलजमाव।
HighLights
मऊ में लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या।
वज्रपात से कोपागंज में पांच घरों की दीवारें दरकीं, उपकरण जले।
तमसा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, किसानों को बाढ़ का भय।
जागरण संवाददाता, मऊ। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। बारिश के बीच शुक्रवार की रात वज्रपात से पांच आवासों के छतों की दीवारें दरक गई। साथ ही बिजली के उपकरण भी जल गए। किसी अनहोनी की आशंका से घर के लोग बाहर निकल गए।
हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश से मौसम पूरी तरह से जहां सुहाना हो गया है वहीं तमसा नदी भी तेज रफ्तार से बढ़ रही है। किसानों की खेतों में धान की फसल लहलहा रही है।
शनिवार को सुबह मौसम थोड़ा खुला रहा लेकिन ग्यारह बजे के बाद अचानक मौसम बदला और लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से शहर के सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, भींटी, गाजीपुर तिराहा सहित विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव हो गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी का जल स्तर दिनो-दिन तेजी से बढ़ने लगा है। शहर के घाटों पर नदी का पानी चढ़ गया है। यही नहीं ग्रामीण अंचलों के निचले इलाकों में किसानों को बाढ़ का भय सताने लगा है।
वर्ष 2021 के बाद इस वर्ष सितंबर माह में नदी का जल स्तर बढ़ा है। नदी में पानी बढ़ने से वर्षों से जमा कचरा साफ हो गया तथा शहरी का जल स्तर भी ठीक हो जाएगा। शहर के लोग नदी का बढ़ता जल स्तर देख आनंदित हो रहे हैं तो किसानों को बाढ़ का भय सता रहा है।
कोपागंज संवाद सूत्र के अनुसार शुक्रवार की रात जहां कृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह झांकियां देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था उसी दौरान दो घंटे की भीषण बारिश ने पानी पानी कर दिया। सड़कों पर लबालब पानी भर गया।
प्राचीन गणेश मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर जुटे लोगों को किसी तरह भीगते हुए सड़कों पर लबालब भरे पानी में किसी तरह घर पहुंचना पडा़। बारिश के बीच किसी तरह कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
खासकर बारिश के चलते कृष्ण जन्मोत्सव देखने पहुंची महिलाओं को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बारिश के चलते बाजार के सड़कों और गलियों और निचले हिस्सों में दूसरे दिन भी पानी का जमा रहा। नगर क्षेत्र के पश्चिम तरफ गुजरे फोरलेन के अंडर पास भी दूसरे दिन तक बारिश का पानी लबालब भरा रहा।
काेपागंज में पांच घरों की दीवारों में पड़ी दरार
शुक्रवार की मध्यरात्रि मुसलाधार बारिश के साथ वज्रपात से कोपागंज वार्ड पांच के कई घरों के छतों में दरारें पड़ गई। रात में तेज बारिश हो रही थी।
इस बीच अचानक वार्ड के मणिशंकर तिवारी, शशिकांत त्रिपाठी, श्रीकांत त्रिपाठी, विश्वदीपक, अशोक यादव आदि के घरों पर अचानक आकाशीय बिजली कड़कते हुए गिर गई। इससे छतों में दीवार पड़ने के साथ ही कई विद्युत उपकरण भी जल गए हैं।
आंधी रात को तेज आवाज और कंपन से इनके छतों से बारिश की पानी टपकने लगी हैं। लगभग आधा घंटे तक चले आकाशीय बिजली के तांडव से लोग पूरी रात घरों में सहमें रहें।
यह भी पढ़ें- 6 September Ka Mausam: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल
