विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर में पीछे से भिड़ा डीसीएम, चालक की दर्दनाक मौत

Published: Sat, 31 Jan 2026 04:45 PM (IST)

मऊ में भदसा मानोपुर तिराहे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक ...और पढ़ें

ट्रेलर और डीसीएम में टक्कर होने से चालक की दर्दनाक मौत।

ट्रेलर और डीसीएम में टक्कर होने से चालक की दर्दनाक मौत।

HighLights

  1. कोपागंज में ट्रेलर-डीसीएम की भीषण टक्कर हुई।

  2. अचानक ब्रेक लगाने से हुआ यह दर्दनाक हादसा।

  3. डीसीएम चालक राजेश यादव की मौके पर मौत।

जागरण संवाददाता, कोपागंज/पूराघाट (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर तिराहे के पास शुक्रवार की रात लगभग एक बजे आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे पीछे चल रहा अनियंत्रित डीसीएम से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे डीसीएम चालक ट्रेलर में टकराकर बुरी तरफ घायल हो गया और उसमें फंस गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद सीएचसी भेजवाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गाजीपुर के दुल्लहपुर निवासी 42 वर्षीय राजेश यादव डीसीएम पर फल लादकर शुक्रवार की रात लगभग एक बजे प्रतापगढ़ से फल लादकर गोरखपुर फल मंंडी जा रहा था।

अभी वह कोपागंज के भदसा मानपुर पहुंचा ही था कि आगे चल रहा ट्रेलर ने एकाएक ब्रेक मार दिया। इससे पीछे से आ रहा डीसीएम चालक अनियंत्रित होकर ट्रेलर में भिड़ गया। आसपास के लोग एकत्रित होकर 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत सीएचसी भेजवाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को किनारे लगवाया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।