विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में त्योहारों से पहले गड्ढा मुक्त होंगी 70 सड़कें, 107 किमी तक होगा मरम्मत कार्य

Published: Sun, 27 Sep 2026 04:04 PM (IST)

मऊ में त्योहारों से पहले 70 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 107 किमी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा चिह्नित इन सड़कों की मरम्मत अगले महीने शुरू होगी।

त्योहारों के मद्देनजर 70 सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त।

त्योहारों के मद्देनजर 70 सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त।

HighLights

  1. त्योहारों से पहले मऊ की 70 सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त।

  2. पीडब्ल्यूडी द्वारा 107 किमी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू।

  3. अगले महीने से गड्ढों की पैचिंग का काम होगा।

जागरण संवाददाता, मऊ। त्योहारों के मद्देनजर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड द्वारा 70 सड़कों को चिह्नित किया गया है, जिसकी कुल दूरी लगभग 107 किमी है। इन सड़कों के गड्ढा मुक्त होने से आवागमन में सुगमता आएगी।

जिले में आगामी त्योहारों के दौरान लोगों को बेहतर आवागमन के लिए सड़क के गड्ढों को भरने का निर्देश शासन की ओर से दिया गया है। इस दिशा में, पीडब्ल्यूडी ने अत्यधिक गड्ढों वाली सड़कों को चिह्नित कर टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद, गड्ढों की पैचिंग का कार्य अगले महीने की शुरुआत में होने की संभावना है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

सड़कों में गड्ढे होने के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन गड्ढों में फंसकर वाहन चालक और स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते थे। इसके अलावा, मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे, जिससे दुर्घटनाएं भी बढ़ रही थीं। स्थानीय लोग लगातार शासन के पोर्टल और प्रशासन से इन गड्ढों की शिकायत कर रहे थे।

सड़कों को लेकर मिल रही शिकायतों के मद्देनजर शासन ने गड्ढों को भरने का निर्देश दिया है। विभागीय स्तर पर गड्ढों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग के अनुसार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गड्ढों वाली सड़कों को चिह्नित किया गया है और प्रक्रिया लगभग पूर्ण होने वाली है। बारिश रुकने के बाद गड्ढों से पानी निकालकर पैचिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य त्योहारों से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।

शासन के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए गड्ढा वाली सड़कों को चिह्नित किया गया है। -सुदामा प्रसाद, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड।