रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 08:53 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:53 PM (IST)
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक
जागरण संवाददाता, मऊ : भाई-बहन के प्रेम और संबधों की मिठास के लिए विख्यात रक्षाबंधन पर्व के नजदीक आते ही भाई को राखी बांधने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर से गांव तक राखियों के दुकान सज गए हैं। सदर चौक से मिर्जाहादीपुरा व बाल निकेतन से लेकर गाजीपुर तिराहा व भीटी चौक तक राखियों के सैकड़ों स्टाल लगे हैं। महिलाएं अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से राखियां खरीद रही हैं। सर्राफा की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। उधर, डाक विभाग के कर्मचारी देर रात तक राखियों के पैकेट पहुंचाने में लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें