पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं
मऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर में कांग्रेस संगठन को म•ाबूत बनाने के लिए शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसामें सभी वार्डो में वार्ड अध्यक्ष का चयन करने शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी का गठन करने एवं आने वाले दिनों में कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के अनुसार धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन पर विचार किया गया।
जागरण संवाददाता, मऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसामें सभी वार्डो में वार्ड अध्यक्ष का चयन करने, शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी का गठन करने एवं आने वाले दिनों में कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के अनुसार धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन पर विचार किया गया।
बैठक में विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 30 जनवरी तक शहर कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाना है। इसके लिए जो लोग अधिक से अधिक समय दे सकें एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा सकें ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में ऐसे ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 18 जनवरी को राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक जिला व शहर तथा सभी फ्रंटल संगठन के लोगों की बैठक को सम्बोधित करेंगे। बैठक में रामजपित पांडेय, सुहेल नोमानी, शफीक डायमंड, हंसनाथ तिवारी, अकरम, शशिकांत राय, जनमेजय सिंह, ब्रह्मानन्द पांडेय, रफी अतहर, रमन पांडेय, नसीम बेलाली, वकील अहमद, असद नोमानी, शैलेश कुमार सिंह, मोहम्मद तय्यब खान, सनाउल्लाह अंसारी, तौसीफ इलाही, अजीत राजू पांडेय, फैज अनवर आदि उपस्थित थे।