विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP RO/ARO पेपर लीक कांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार आरोपी आलोक मिश्रा मऊ से गिरफ्तार

Published: Fri, 19 Jun 2026 11:19 AM (GMT+05:30)

एसटीएफ ने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी आलोक मिश्रा को मऊ से गिरफ्तार किया है।

समीक्षा अधिकारी पेपर लीक कांड का आरोपी मऊ से गिरफ्तार।

समीक्षा अधिकारी पेपर लीक कांड का आरोपी मऊ से गिरफ्तार।

HighLights

  1. एसटीएफ ने समीक्षा अधिकारी पेपर लीक आरोपी आलोक मिश्रा को पकड़ा।

  2. आलोक दो साल से फरार था, मऊ में गिरफ्तारी हुई।

  3. भोपाल में 12 लाख में पेपर पढ़ने का सौदा किया था।

जागरण संवाददाता, मऊ। उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के प्रश्न पत्रों को लीक करने के मामले में गुरुवार को एसटीएफ ने आरोपित आलाेक मिश्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

आरोपित गाजीपुर जनपद जंगीपुर थाना के बाबूरायपुर मानपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित हयात सेंटर के पास रहता है।

स्पेशल टास्क फोर्स के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी का पेपर लीक हुआ था। इस मामले में आलोक पिछले दो वर्ष से फरार चल रहा था।

पूछताछ के दौरान आरोपित आलोक मिश्रा व उसके बहनोई गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना के पिपार कनेरी गांव निवासी कृष्णा पांडेय परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों की मुलाकात वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सरगना अमरजीत शर्मा से हुई। परीक्षा में पास कराने के लिए 12-12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।

इस पर दोनों ने तीन-तीन लाख रुपये एडवांस और कागजात दिया गया। इसके बाद दोनों को भोपाल बुलाया गया। ट्रेन पकड़कर दोनों भोपाल पहुंचे और होटल लेकर रूके। इसके बाद दोनों को परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्रों को पढ़ने के लिए दिया गया। इसके तीन घंटे बाद प्रश्नपत्रों को वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामला: टेलीग्राम को नया 'डार्क वेब' बताया, केंद्र सरकार ने अदालत में क्या दिया जवाब?

इसके बाद दोनों वापस लौट लाए। इसमें शामिल तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के दौरान आलोक का नाम प्रकाश में आया था। इसकी तलाश पिछले दो वर्ष से की जा रही थी।