महंगाई चरम पर व कानून व्यवस्था ध्वस्त
दोहरीघाट (मऊ) क्षेत्र के गोठा बाजार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के महामंत्री विश्वविजय सिंह ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है यह पार्टी सिर्फ सांप्रदायिकता का बीज बो रही है। इसी के दम पर फसल काटने की तैयारी में है। इसे किसी भी दम पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। यह सरकार किसान विरोधी है। किसानों को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जन जागरण कर रही है।
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : क्षेत्र के गोठा बाजार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के महामंत्री विश्वविजय सिंह ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है यह पार्टी सिर्फ सांप्रदायिकता का बीज बो रही है। इसी के दम पर फसल काटने की तैयारी में है। इसे किसी भी दम पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। यह सरकार किसान विरोधी है। किसानों को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जन जागरण कर रही है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है महंगाई चरम पर है। प्रदेश में जबसे योगी सरकार बनी है कानून व्यवस्था बेपटरी पर है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। गरीबों के लिए मिलने वाली मदद सरकारी व्यवस्था फेल होने के कारण बीच में से ही समाप्त हो जा रही है। यह सरकार पूरी तरह से सभी मोर्चों पर फेल है। सरकारी महकमों में लूट खसोट व्याप्त है। पूर्व यूथ जिला अध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अपने कार्यकर्ताओं को जागरूक करना होगा तथा ग्राम स्तर से लेकर ब्लाक स्तर व तहसील स्तर तक संगठन को मजबूती देना होगा। योगी राज में चारों तरफ भय भूख, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, व्याप्त है। इस अवसर उदयभान राय, शैलेश शाही, राम अवध यादव, हरि मंगल यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन राय ने तथा संचालन अरविद कुमार राय ने किया।