भूमि विवाद को लेकर मारपीट, फाय¨रग
धर्मपुर ¨बदटोलिया में मंगलवार को भूमि विवाद के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान हवाई फाय¨रग भी की गई। इससें कई लोग घायल हो गए हैं।
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर ¨बदटोलिया में मंगलवार को भूमि विवाद के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान हवाई फाय¨रग भी की गई। इससें कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
गांव में वीरेंद्र यादव पुत्र रामानंद व हरेंद्र यादव पुत्र तिलकधारी के बीच आबादी के भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद करते हुए लाठी-डंडा के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच हवाई फाय¨रग भी की गई। इससे एक पक्ष के वीरेंद्र, प्रवीण व कलावती तथा दूसरे पक्ष से हरींद्र, देवेंद्र व अक्षय घायल हो गए हैं। तब तक इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के पुलिस को नामजद तहरीर दिया है।