Move to Jagran APP

कल्याण सिंह भारत के दूसरे लौहपुरुष

जागरण संवाददाता मऊ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहादतपुरा स्थित एक निजी सभागार

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 07:20 PM (IST)
कल्याण सिंह भारत के दूसरे लौहपुरुष
कल्याण सिंह भारत के दूसरे लौहपुरुष

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहादतपुरा स्थित एक निजी सभागार में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 89वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह को भारत के दूसरे लौहपुरुष की संज्ञा देते हुए दीर्घायु होने की कामना की।

loksabha election banner

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह का शासनकाल कई मायनों में बेमिसाल रहा है। अधिकारी कर्मचारी कार्यालयों में समय से पहुंचते थे। जनता भयमुक्त थी। पक्ष के लोग हों या विपक्ष के, सभी उनके कार्यकाल को सम्मान से याद करते हैं। मनोज कुमार जायसवाल ने कहा कि कल्याण सिंह भ्रष्टाचार पर सबसे तीखा प्रहार करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। शिक्षा और परीक्षा की शुचिता पर उनके काम को एक मानक के तौर पर देखा जाता है। इस अवसर पर दिनेश राय, मनोज जायसवाल, प्रभुनाथ शर्मा, शिवबचन सिंह, प्रमोद गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, शंकर अग्रवाल, रमाशंकर चौहान, नीतेश पाठक, अटल बिहारी सिंह, राजू पांडेय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.