सड़क हादसे में घायल बालिका की मौत
जासं, रतनपुरा (मऊ) : गुलौरी ग्राम पंचायत निवासी छह वर्षीया मासूम बालिका कुमारी गरिमा पुत्री स
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 05:46 PM (IST)
जासं, रतनपुरा (मऊ) : गुलौरी ग्राम पंचायत निवासी छह वर्षीया मासूम बालिका कुमारी गरिमा पुत्री संजीव कुमार तीन दिन तक ¨जदगी से जूझते-जूझते अंतत: मौत के सामने हार गई। शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार के दिन शिवाजी शिक्षा निकेतन गुलौरी में वह पढ़ने आ रही थी। जैसे ही विद्यालय के पास वह पहुंची तो एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका उपचार जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था, वहां शनिवार की दिन में बच्ची के प्राण पखेरू उड़ गए। इससे परिवार के सदस्यों में मातम छा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें