Move to Jagran APP

मोदी के नेतृत्व में बढ़ी भारत की शक्ति और शान : कामेश्वर

बोले भाजपा के प्रदेश मंत्री, बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति - गांव-गांव होगा बूथ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन - 2019 में भी बनेगी भाजपा सरकार, लिया संकल्प

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 10:24 PM (IST)
मोदी के नेतृत्व में बढ़ी भारत की शक्ति और शान : कामेश्वर
मोदी के नेतृत्व में बढ़ी भारत की शक्ति और शान : कामेश्वर

जागरण संवाददाता, मऊ : जिस प्रकार 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी के पक्ष में माहौल बना था, 2019 के लोकसभा चुनाव में यह और भी बढ़-चढ़कर होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां हर गरीब के घर में शौचालय, आवास, गैस सिलेंडर के रूप में विकास की किरण पहुंची है, वहीं भारत की शक्ति और शान का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। मोदी के नेतृत्व में आम जन का विश्वास बढ़ा है। विपक्ष चाहे जितने षड़यंत्र कर ले, जनता भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से राष्ट्रवादी व विकासवादी सरकार बनाएगी। यह बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी कामेश्वर ¨सह ने शहर के भुजौटी स्थित एक निजी सभागार में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में बुधवार को कहीं।

loksabha election banner

श्री ¨सह ने कहा कि 2019 का चुनाव हम सबके लिए एक तरह से राष्ट्र के प्रति समर्पित सरकार को पुन: वापस लाने के लिए ²ढ़ संकल्पित होने का मौका है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। आगामी मुख्य चार अभियानों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा गया। इसमें पदयात्रा अभियान तथा बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन, बाइक रैली व कमल ज्योति विकास महापर्व होगा। कहा कि भाजपा के नेतृत्व में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ रहा है। हर दिन 27 किलोमीटर सड़कें बन रही हैं। नई रेल लाइनें बिछाई जा रही हैं स्वच्छता कार्यक्रम अपने चरमोत्कर्ष पर है। आज भारत विश्व की सबसे अधिक गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा पहल है। इसरो ने एक बार मे ही 104 सैटेलाइटों को सफलता पूर्वक लांच करके इतिहास बना दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने तथा संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश राय ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्त, डा. एचएन ¨सह, संगीता द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप ¨सह, विजय राजभर, दीनबंधु राय, संजय पाण्डेय, अशोक ¨सह, संजीव जायसवाल, कुसुम चौबे, कृष्णकांत राय, विनोद गुप्त, नूपुर अग्रवाल, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.