मधुबन में 55 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित
थाना क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर कुल 55 स्थानों पर लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई है। इससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। स्थानीय बाजार सहित
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 05:49 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 05:49 PM (IST)
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर कुल 55 स्थानों पर लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई है। इससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र के मर्यादपुर, सिपाह इब्राहिमाबाद, सूरजपुर, दुबारी के साथ ही गांव-गांव में प्रतिमा की स्थापना कर मंगलवार की शाम से ही पूजन अर्चन का दौर प्रारंभ हो गया है। हालांकि इस बार डीजे का शोर कम सुनाई पड़ रहा है लेकिन पंडाल में हो रहे मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय बन गया है। आयोजन समितियों द्वारा अपने पंडाल व प्रतिमा को आकर्षक रूप देने का प्रयास किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें