सुंदरकांड के नियमित पाठ से मानव जीवन होता सफल
सुंदरकांड की नियमित पाठ से मनुष्य का जीवन सहज सरल तथा सुंदर बन जाता है। श्री हनुमान जी महाराज के चरित्रों का पाठ करने मात्र से मनुष्य में अपार ऊर्जा बल तथा बुद्धि आती है ।उक्त विचार हैं श्री हनुमान गढ़ी मंदिर बाल निकेतन के प्रमुख डॉक्टर रामगोपाल के भीटी स्थित विजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के आवास पर आयोजित समिति की बैठक में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, मऊ : सुंदरकांड के नियमित पाठ से मनुष्य का जीवन सहज, सरल तथा सुंदर बन जाता है। श्री हनुमानजी महाराज के चरित्र का पाठ करने मात्र से मनुष्य में अपार ऊर्जा बल तथा बुद्धि आती है। यह विचार श्री हनुमान गढ़ी मंदिर बाल निकेतन के प्रमुख डॉक्टर रामगोपाल ने भीटी स्थित विजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के आवास पर आयोजित समिति की बैठक में व्यक्त किए।
डॉक्टर गुप्त ने कहा कि शनिवार की भांति प्रत्येक मंगलवार को भी बाल निकेतन स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ जगत के कल्याण हेतु किया जाता है ।इसी क्रम में आगामी 12 जनवरी दिन रविवार को समिति का महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा 108 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ तथा भजन कीर्तन व विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए श्रीराम लोहिया ने कहा कि यह महोत्सव जनपद का अनूठा एवं अनुकरणीय उत्सव होगा जो समग्र हिदू जनमानस में धर्म व आस्था तथा जागरूकता का संदेश देगा। श्याम मद्धेशिया ने बताया कि महोत्सव में मुख्य यजमान तथा महाआरती व छप्पन भोग की सेवा के लिए अलग-अलग यजमान होंगे। सबसे पहले महाआरती में यजमान गण भाग लेंगे तत्पश्चात उत्सव में उपस्थित सभी आगंतुक गणों आरती में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। नगर की सभी धार्मिक संस्थाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संतोष मद्धेशिया, मनोज कुमार चौबे, संजय सर्राफ, संजय कुमार, अनिल कुमार शर्मा, विनोद कुमार भोले, हरिश्चंद्र मद्धेशिया, अनिल गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता आदि थे।