सड़क पर सफेद पट्टी नहीं, कोहरे में कैसे चलाएं गाड़ी
मौसम बदलते ही स्थानीय तहसील क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है। शाम होते ही क्षेत्र में हल्का कोहरा छाने लग जा रहा है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फोटो-35- जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : मौसम बदलते ही स्थानीय तहसील क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है। शाम होते ही क्षेत्र में हल्का कोहरा छाने लग जा रहा है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में होने वाले हादसे पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन अति आवश्यक है लेकिन इसी के साथ प्रशासन की भी जिम्मेदारी है कि वह सड़क पर संकेतक, ब्रेकर या यातायात नियमों को दर्शाता हुआ बोर्ड अवश्य लगाएं। बावजूद इसके धरातल पर ऐसा कुछ भी होता नहीं दिखाई पड़ रहा है। इससे अक्सर दुर्घटनाएं घटित हो रही है। स्थानीय बाजार से घोसी जाने वाली सड़क अच्छी होने की वजह से वाहन भी तेज गति से चलते हैं। लेकिन सड़क के किनारे को दर्शाने के लिए सफेद पट्टी नहीं बनाई गई है। इससे कोहरे में वाहन चालकों को सड़क के चौड़ाई का पता नहीं चलेगा और वे किसी दिन हादसे का शिकार हो जाएंगे।