बारिश से गिरा मकान, महिला घायल
जासं घोसी (मऊ) स्थानीय नगर अंतर्गत पकड़ी मार्ग पर शोधनपुर में रामअवतार गोंड़ का कटरैन का मकान बुधवार की रात अचानक जमींदोज हो गया। गिरती दीवार की चपेट में आकर गृहस्वामिनी गीता देवी (45) घायल हो गई। मूल रूप से सोमारीडीह निवासी रामअवतार अपने पैतृक मकान को छोड़कर शोधनपुर में शारदा मंदिर के समीप मकान बनाकर रहने लगा। मकान की दीवारें तो ईंट की हैं पर छत की बजाय कटरैन लगा है। कई दिनों से हो रही बरसात के चलते मकान की बाहरी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। इसके चलते बाहर के दो कमरों की कटरैन एवं आंतरिक दीवार जमींदोज हो गई। इसके चलते किचेन का सामन अनाज एवं बिस्तर आदि क्षतिग्रस्त हो गया। बाहर की दीवार गिरने की आवज सुनकर सारे परिजन घर से बाहर निकल गए पर रामअवतार की पत्नी गीता गोंड़ गिर रहे कटरैन की चपेट में आकर घायल हो गईं।
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : स्थानीय नगर अंतर्गत पकड़ी मार्ग पर शोधनपुर में रामअवतार गोंड़ का कटरैन का मकान बुधवार की रात अचानक जमींदोज हो गया। गिरती दीवार की चपेट में आकर गीता देवी (45) घायल हो गई। मूल रूप से सोमारीडीह निवासी रामअवतार अपने पैतृक मकान को छोड़कर शोधनपुर में शारदा मंदिर के समीप मकान बनाकर रहने लगा। मकान की दीवारें तो ईंट की हैं पर छत की बजाय कटरैन लगा है। कई दिनों से हो रही बरसात के चलते मकान की बाहरी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। इसके चलते बाहर के दो कमरों की कटरैन एवं आंतरिक दीवार जमींदोज हो गई। इसके चलते किचेन का सामान, अनाज एवं बिस्तर आदि क्षतिग्रस्त हो गया। बाहर की दीवार गिरने की आवाज सुनकर सारे परिजन घर से बाहर निकल गए पर रामअवतार की पत्नी गीता गोंड़ गिर रहे कटरैन की चपेट में आकर घायल हो गईं।