Move to Jagran APP

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मान

जागरण संवाददाता मऊ ब्राह्मण विकास परिषद की नगर इकाई की बैठक समाजसेवी विनीता पांडेय के

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 08:45 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मान
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मान

जागरण संवाददाता, मऊ : ब्राह्मण विकास परिषद की नगर इकाई की बैठक समाजसेवी विनीता पांडेय के आवास पर आयोजित की गई। यहां पर जनपद में अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करने वाले स्वजातीय बंधुओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

loksabha election banner

ब्राह्मण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय एवं महामंत्री संजय त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष डा. पंकज उपाध्याय ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने डीसीएसके पीजी कालेज के प्रवक्ता डा. शर्वेश पांडेय का माल्यार्पण कर भगवान परशुराम के स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्रम प्रदान किया। डा. शर्वेश पांडेय को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हिदी के क्षेत्र में दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय द्वारा सहजन के उत्पाद को जनपद में विख्यात करने वाली गीता पांडेय को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। जिला महामंत्री संजय त्रिपाठी ने आभा त्रिपाठी एवं विनीता पांडेय को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्रम के साथ भगवान परशुराम की स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विनीता पांडेय, पूजा पांडेय को भी सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि आज समाज में ब्राह्मण शिक्षा और संस्कार के लिए जाना जाता है। जो भी ब्राह्मण शिक्षा और संस्कार को अपनाता है वो उच्च मुकाम को हासिल करता है। बैठक में विनीता पांडेय को महिला नगर पालक पद पर मनोनीत किया गया। विनीता पांडेय समाज की दबी , कुचली, शोषित, पिछड़ी महिलाओं का भी ब्राह्मण विकास परिषद से जोड़ते हुए उनका विकास करेंगी। इस अवसर पर रवीश तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, रामानंद मिश्रा, प्रशांत पांडेय, आचार्य अमित पांडेय, गजेंद्र पांडेय, हिमांशु पांडेय, पंकज उपाध्याय, विश्वेश पांडेय, राजकुमार दुबे, अनुभूति तिवारी, सुमन उपाध्याय, संगीता द्विवेदी, पूनम पांडेय, बेबी पांडेय, मीरा पांडेय आदि उपस्थित थीं। संचालन अजय तिवारी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.