मौलिक अधिकारों का हनन कर रही सरकार
बहुजन क्रांति मोर्चा की 1
जागरण संवाददाता, मऊ : बहुजन क्रांति मोर्चा की 18 सितंबर से 22 अक्टूबर के मध्य गुजरात प्रांत से परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। परिवर्तन यात्रा का मकसद है लोगों को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों से जागरूक करना। मौलिक अधिकारों का सरकार द्वारा हनन करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मोर्चा द्वारा कलेक्ट्रेट में धरना दिया गया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। चेताया कि अगर सरकार लोगों के हक से दूर करती है तो मोर्चा आर-पार का संघर्ष करेगी।
मनोज कुमार यादव ने कहा कि सरकार आम आदमी के मौलिक अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। संविधान की कसम खाने वाले राजनेता संविधान को ही ताक पर रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते हैं। इसी को लेकर गुजरात प्रांत से परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। इसका समापन 22 अक्टूबर को होना था परंतु गुजरात सरकार के दबाव में शासन ने अनुमति नहीं दी। क्या इस सरकार में किसी को अपनी आवाज उठाने का हक नहीं है। सरकार आखिर क्यों नहीं अनुमति दे रही है। इसके विरोध में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। आगे भी विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर शरदचंद्र, शिवकुमार भारती, रमाकांत, सुशीलचंद्र, अर¨वद कुमार, शांतिभूषण, अनवारुलहक, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।