देवाश्रम ने किया लावारिश शव का अंतिम संस्कार
देवाश्रम द्वारा शनिवार को एक नावारिश शव का अंतिम संस्कार नगर कोतवाली क्षेत्र के ढेकुलियाघाट श्मशान घाट पर किया गया। देवाश्रम के प्रबंधक डाक्टर पीएन सिंह ने
जासं, मऊ : देवाश्रम द्वारा शनिवार को एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार नगर कोतवाली क्षेत्र के ढेकुलियाघाट श्मशान घाट पर किया गया। देवाश्रम के प्रबंधक डा. पीएन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोहरीघाट थाना द्वारा अंतिम संस्कार के लिए देवाश्रम को अज्ञात हिदू पुरुष का लावरिस शव सौंपा गया। शनिवार को ढेकुलिया श्मशान घाट पूरे विधि-विधान से देवाश्रम के प्रबंध निदेशक व जिला चिकित्सालय के चीफ फार्मेसिस्ट डा. पीएन सिंह द्वारा मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार का संपूर्ण खर्च देवाश्रम के नगर संयाजेक एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष सौरभ मद्धेशिया द्वारा वहन किया गया। इसमें नमोनारायण सिंह, दयाराम यादव, मलक यादव, रामनाथ राम, कौशल यादव, मोती राम सहित घाट संरक्षक लालचंद शामिल रहें। शव का अस्थि कलश ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा।