भगवान सुनते हैं अपने भक्तों की पुकार : चंद्रप्रकाश ठाकुर
क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित मंसाराम ब्रह्मधाम पर चल रही संगीतमय श्रीमछ्वागवत कथा में श्रोताओं की भारी भीड़ हो रही है।
जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित मंसाराम ब्रह्मधाम पर चल रही संगीतमय श्रीमछ्वागवत कथा में श्रोताओं की भारी भीड़ हो रही है। कार्यक्रम के 9वें दिन मंगलवार की शाम वृंदावन धाम के कथावाचक चंद्रप्रकाश ठाकुर ने गोवर्धन पूजा व माखनचोरी का प्रसंग सुनाया।
कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में ब्रजवासियों को इंद्र के कोप से बचाने के लिए गोवर्धन को पर्वत को सात दिनों तक उठाए रखा। इससे इंद्र का अहंकार चूर हो गया। बाद में इंद्रदेव को एहसास हुआ कि यह साधारण मनुष्य नहीं है। ब्रह्मा के पास जाने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि कृष्ण कोई और नहीं स्वयं श्री हरि विष्णु के अवतार हैं। इसके बाद इंद्रदेव ने कृष्ण की विधिवत पूजा की। कहा कि जो भी श्रद्धापूर्वक भगवान गोवर्धन की पूजा करता है। उसे सुख समृद्धि प्राप्त होती है। कहा कि भगवान के बचपन की सबसे अच्छी और प्यारी लीला माखन चोरी की है। भगवान भक्तों की पुकार सुनते हैं। गोपियों को दर्शन देने के लिए ही भगवान ने माखन चोरी की लीला दिखाई। उलाहना देने के बहाने गोपियां उनके दर्शन कर लेतीं। कथा संयोजक महंत फलाहारी बाबा ने लोगों से कथाश्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की। अभय यादव, विपिन तिवारी प्रधान, मनोज तिवारी, गिरीश यादव, अनिल कुमार तिवारी गुड्डू, सभापति तिवारी, निर्भय, सिटू, अजय कुमार त्रिपाठी, चंद्रभान गोंड़, सूर्यकुमार यादव, कन्हैया, जयराम आदि मौजूद रहे।