छत से गिरी युवती
मधुबन थानाक्षेत्र के ग्रामसभा चकऊथ निवासी युवती अपने छत के दूसरे तल पर कपड़ा फैलाते समय असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 05:42 PM (IST)
जासं, सूरजपुर : मधुबन के चकऊथ निवासी युवती अपने छत के दूसरे तल पर कपड़ा फैलाते समय असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर डायल 112 व 108 मौके पर पहुंची और युवती को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन ले गई। जहां पर उसकी स्थिति चिताजनक बनी है। सहजादी (18) बुधवार को लगभग 4 बजे अपने छत के दूसरे तल पर कपड़ा फैलाने गई थी। कपड़ा फैलाते समय वह छत के अंतिम छोर पर पहुंच गई। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पैर फिसलने के चलते सीधे नीचे जमीन पर आ गिरी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें