विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghosi Bypolls: लोगों के बीच उतरे सपा नेता राजीव राय, भाजपा पर कसा तंज- झूठा दावा कर रहे दो दर्जन मंत्री

By Shivam YadavEdited By: Shivam Yadav
Published: Thu, 31 Aug 2023 07:40 PM (IST)

सपा प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सिर्फ सत्ता सुख प्राप्त करने को ही दल-बदल ही नहीं करते ...और पढ़ें

रकौली में मतदाताओं से अपील करते सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह। जागरण
रकौली में मतदाताओं से अपील करते सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह। जागरण

घोसी, जागरण टीम: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सिर्फ सत्ता सुख प्राप्त करने को ही दल-बदल ही नहीं करते, वरन जनता से दूर रहना भी उनकी पसंद है। कहा कि उपचुनाव में भाजपा के दो दर्जन मंत्री केवल झूठे दावे कर रहे हैं। अपने विभाग की उपलब्धि या विधानसभा में किए गए विकास कार्य को कोई नहीं बता रहा। वह सहरोज में रात्रि चौपाल के दौरान लोगों से मुखातिब थे। 

राय ने कहा कि इस गांव में भाजपा के कई दिग्गज नेता हैं। चुनाव के समय भी वह वर्ग विशेष के दरवाजे पर दस्तक देते हैं। तंज कसते हुए कहा कि स्वयं को सबका साथ व सबका विश्वास प्राप्त करने का दावा करने वाली पूरी भाजपा ही जातियों में बंट रही है। जिस वर्ग का मंत्री, उसी वर्ग के मोहल्ले में प्रचार करने व वोट मांगने जा रहा है। यह कैसा सर्व समाज है।

लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जी उड़ा रही भाजपा

उन्होंने कहा कि जनता गांव-गांव व गली-गली प्रचार कर रहे इन भाजपा नेताओं से सवाल करे कि चुनाव हारने के बाद भी आएंगे या नहीं। यह भी पूछें कि उनका प्रत्याशी अगले चुनाव में किस दल से लड़ेगा। कहा कि भाजपा के नेता मंच व प्रेस कांफ्रेंस में जीत का दावा कर हैं पर उनका प्रत्याशी कैसे जीत रहा है, यह नहीं बता पा रहे हैं। भाजपा अब डरा-धमका कर लोगों को अपने दल में शामिल कर रही है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जी उड़ा रही है।

घोसी का चुनाव सुधाकर नहीं जनता लड़ रही: ओमप्रकाश सिंह

वहीं, सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वमंत्री ओमप्रकाश सिंह ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में गुरुवार को रकौली के देई माता स्थल पर चुनावी गोष्ठी को संबोधित किया। कहा कि इस बार घोसी की जनता दलबदलू, अवसरवादी नेता को माफ नहीं करेगी। घोसी की जनता अपने अपमान का बदला जरूर लेगी। कहा कि घोसी का चुनाव सुधाकर सिंह नहीं बल्कि जनता लड़ रही है। इस बार जनता को धोखा देकर सत्ता की मलाई खाने वाले को जवाब जनता देगी। 

सुधाकर को बताया संघर्षों का नेता

सुधाकर को संघर्षों का नेता बताते हुए कहा कि घोसी के लोगों के लिए लाठियां खाई है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ने अनुसूचित मतदाताओं के साथ अलग से बैठक किया। कहा कि आज सर्व समाज सुधाकर को सपोर्ट कर रहा है। इस बार घोसी इतिहास लिखने जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान राकेश सिंह, ग्राम प्रधान उमेश यादव, तेज सिंह, मन्नन सिंह, विजयी सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- 'जो स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटकर लाएगा, उसको 10 लाख रुपए इनाम दूंगा' यूपी के इस कांग्रेस नेता ने किया एलान