Move to Jagran APP

मिट्टी जांच कराकर कम लागत में पाएं ज्यादा उत्पादन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिक संस्थान नई दिल्ली और नेफोर्ड संस्था द्वारा डुमरावं स्थित नेफोर्ड बीज विधायन संयंत्र के सभागार में अनुसुचित उप जाति परियोजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी और निश्शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 10 उन्नतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:23 PM (IST)
मिट्टी जांच कराकर कम लागत में पाएं ज्यादा उत्पादन
मिट्टी जांच कराकर कम लागत में पाएं ज्यादा उत्पादन

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिक संस्थान नई दिल्ली और नेफोर्ड संस्था द्वारा डुमरावं स्थित नेफोर्ड बीज विधायन संयंत्र के सभागार में अनुसुचित उप जाति परियोजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी और निश्शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 10 उन्नतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि और पुसा संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. संजय सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसुचित उप जाति परियोजना पूर्वांचल के कई जिलों में चलाई जा रही है। इसके माध्यम से किसानों को उन्नतिशील बीज मुहैया कराकर उनके उत्पादन को बढाया जा रहा है। जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके। साथ ही किसानों को संस्थान द्वारा खेतों की मिट्टी का निशुल्क जांच कराकर आवश्यकता अनुसार उर्वरक प्रयोग और लागत को कम करने का सुझाव दिया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के प्रभारी डा. एसएन सिंह ने किसानों को खेती में यंत्रों के प्रयोग और विधि के बारे में विस्तर पूर्वक जानकारी दी। साथ ही किसानों को जीरो टील से धान और गेहूं दोनों फसलों की सीधी बोवाई करने की विधि के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस विधि से किसानों का बीज और उर्वरक दोनों कम लगेगा और अधिक उत्पादन मिलेगा। नेफोर्ड प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने किसानों को निश्शुल्क वितरण किए गए गेहूं की नई प्रजाति एचडी 2967 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. अजीत वत्स ने किसानों को रवि में दलहनी खेती के बारे में जानकारी दी। साथ ही मशरूम और मधुमक्खी पालन के बारे में बताया। डा. प्रशांत विक्रम सिंह ने आलू की खेती के लिए किसानों को मिट्टी परीक्षण और पोषण तत्वों के उपलब्धता के उपयोग के बारे में जानकारी दी। शहीद पारशनाथ सिंह गैस एजेंसी मालिक सचिद्र सिंह ने गोष्ठी में आई महिलाओं को गैस पर खाना बनाते के बारे में जानकारी दी। क्रार्यक्रम में 300 से अधिक महिला-पुरुष किसानों को 10-10 किलोग्राम एचडी 2967 गेहूं का बीज निश्शुल्क वितरित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.