विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में जेन अल्‍फा की छात्रा ने डीएम से लगाई गुहार, 20 घंटे में ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया हो गई शुरू

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 01 Sep 2026 05:44 PM (GMT+05:30)

छात्रा समरा नाज़ की जिलाधिकारी से शिकायत के बाद मऊ के हकीकतपुरा में सड़क निर्माण की प्रक्रिया 20 घंटे के ...और पढ़ें

मऊ में छात्रा की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन, 15 घंटे में शुरू हुआ सड़क निर्माण।

मऊ में छात्रा की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन, 15 घंटे में शुरू हुआ सड़क निर्माण।

HighLights

  1. छात्रा समरा नाज़ की शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान।

  2. मऊ के हकीकतपुरा में 15 घंटे में सड़क कार्य शुरू।

  3. नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की नापी की।

जागरण संवाददाता, मऊ। शहर के हकीकतपुरा निवासी छात्रा समरा नाज के जिलाधिकारी से गुहार का असर रहा है कि बीस घंटे के अंदर ही सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मंगलवार को सुबह ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क की नापी कराई। इससे छात्रा के परिवार, मोहल्ले व स्कूल के लोगों खुशी है। छात्रा के परिवार ने जिलाधिकारी के पहल की सराहना की है।

समरा नाज शहर के दसई पोखरा स्थित डान वास्को स्कूल में कक्षा एक की विद्यार्थी है। वह सोमवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंची और इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्घन से अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि साहब! हमारे मोहल्ले की सड़क खराब है। हमें कीचड़ में होकर स्कूल जाना पड़ता है।

dm2

डीएम से श‍िकायत के बाद छात्रा के घर के पास की सड़क बननी शुरू हो गई।  

इसके चलते न केवल हमें चोट लगती है, बल्कि कीचड़ के चलते ड्रेस भी खराब हो जाता है और हमें स्कूल में डांट सुनना पड़ता है। नन्ही बेटी की बात सुन जिलाधिकारी भी हतप्रभ रह गए। उन्होंने मुस्कराते हुए पूछा बेटा किस मोहल्ले में रहती हो, कीचड़ में क्यों जाना पड़ता है?। बच्ची ने बताया साहब मैं शहर के हकीकतपुरा मोहल्ले की रहने वाली हूं।

जिलाधिकारी ने बच्ची से पूछा कि वह स्कूल किस साधन से जाती है। समरा ने बताया कि वह टैंपो से दशई पोखरा स्थित डान वास्को स्कूल में पढ़ने जाती है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण रास्ते में काफी परेशानी होती है। जिलाधिकारी ने बच्ची को मुस्कुृराते हुए आश्वासन दिया था कि बेटा सड़क ठीक कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से नगर पालिका के ईओ डा. मणिभूषण तिवारी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। ईओ के निर्देश पर नगर पालिका की टीम सुबह ही वार्ड नंबर 17 हकीकतपुरा में पहुंची और सड़क की नापी कराई। ईओ ने बताया कि दस दिन के अंदर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बारिश की वजह से थोड़ा विलंब होगा।