Move to Jagran APP

सरायगनेश में कल से गायत्री महायज्ञ

सरायगनेश में कल से गायत्री महायज्ञ सरायगनेश में कल से गायत्री महायज्ञ

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 08:43 PM (IST)
सरायगनेश में कल से गायत्री महायज्ञ
सरायगनेश में कल से गायत्री महायज्ञ

जासं, घोसी (मऊ) : तहसील अंतर्गत बरूहां क्षेत्र के ग्राम सरायगनेश में रविवार से 24 कुंडीय श्री गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा प्रारंभ होगा। इस चार दिवसीय धाíमक आयोजन के प्रथम दिन रविवार की सुबह कलश यात्रा निकलेगी। अगले दिन सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा एवं योग व्यायाम होगा जबकि सुबह आठ बजे से 11 बजे तक देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ होगा। इस दिन दोपहर बाद तीन बजे से चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी और शाम छह बजे से रात नौ बजे तक संगीतमय प्रवचन होगा। तीसरे दिन सुबह छह बजे से 11 बजे के बीच सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा एवं योग व्यायाम के बाद गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे। शाम छह बजे से नौ बजे तक संगीतमय प्रवचन के साथ ही संकल्प दीप महायज्ञ होगा। अंतिम दिन भी सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा एवं योग व्यायाम के बाद गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे पर शाम को यज्ञ पूर्णाहुति होगी। बहरहाल यहां पर ग्रामीणों के परस्पर सहयोग से युवा ग्राम प्रधान सुनील ¨सह के नेतृत्व में समस्त तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.