पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री परिवार आया आगे
गायत्री परिवार द्वारा शनिवार को विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया गया। दुलारी देवी विद्यावती इंटर कालेज पर्यावरण संरक्षण विषयक गोष्ठी हुई।
जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : गायत्री परिवार द्वारा शनिवार को विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया गया। दुलारी देवी विद्यावती इंटर कालेज पर्यावरण संरक्षण विषयक गोष्ठी हुई। इसमें छात्रों ने इस वर्ष एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
समापन पर विद्यालय परिसर में छात्र संग शिक्षकों ने पौधरोपण किया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन प्रसाद मद्धेशिया व अभिनय शरण आचार्य ने कहा कि पेड़ पौधे धरती का फेफड़ा हैं। इनसे हमारे जीवन की तमाम आवश्यकताएं पूरी होती हैं। यह कार्बन डाइआक्साइड रूपी जहर को अवशोषित करते हैं एवं हमारे लिए प्राणवायु आक्सीजन छोड़ते हैं। इनकी अंधाधुंध कटाई, बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण एवं वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण दुनिया में कार्बन डाइआक्साइड गैस की मात्रा बढ़ती जा रही है। इसके कम होने से मनुष्य की उम्र भी कम हो गई है।
प्रधानाचार्य रत्नेश मौर्य, उप प्रधानाचार्य लक्ष्मण मौर्य, शिव यादव, इंद्रजीत, रीना मौर्य, प्रिया, अमित आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह रामनगीना स्वाधीन बालिका इंटर कालेज में भी गायत्री परिवार ने गोष्ठी कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। प्रधानाचार्य विद्या कुमारी व शिक्षकगण अरविद कुमार, अतुल कुमार, नागेंद्र यादव, अशोक यादव, कुंवर सिंह, जीनत आरा, मिथिलेश, महेंद्र पाल के अलावा शमीमा, इशा, अंजली, ममता यादव, अंशु, गनेश, अफजल, साहिल, शेषनाथ, भीम, सलमान, नाजरुल ईस्लाम, शाहिद आदि छात्रों ने पौधे लगाए।