Move to Jagran APP

वृद्धाश्रम के वृद्धजनों में बांटा गया फल

कस्बे के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुधवार को वृद्धों में फल वितरित किया गया। फल वितरण के बाद समाज कल्याण अधिकारी विनोद यादव ने कहा कि आश्रम में जीवनयापन कर रहे वृद्धों को समय-समय पर भोजन पानी व फल देकर उनकी सेवा करनी चाहिए। वृद्धों की सेवा एक महान कर्म है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 06:11 AM (IST)
वृद्धाश्रम के वृद्धजनों में बांटा गया फल
वृद्धाश्रम के वृद्धजनों में बांटा गया फल

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय कस्बे के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुधवार को वृद्धों में फल वितरित किया गया। फल वितरण के बाद समाज कल्याण अधिकारी विनोद यादव ने कहा कि आश्रम में जीवनयापन कर रहे वृद्धों को समय-समय पर भोजन, पानी व फल देकर उनकी सेवा करनी चाहिए। वृद्धों की सेवा एक महान कर्म है। उपस्थित कर्मचारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि वृद्धजनों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। यदि इसमें कोई कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

prime article banner

प्रबंधक लछिराम प्रसाद ने कहा कि फल वितरण प्रत्येक बुधवार को किया जाता है। फल वितरण कर वृद्ध तारा यादव, सीताराम, बिदेश्वरी, रामधारी, दुर्जन राम, घूरा, महदेई, फूला, नगीना देवी, इसरावती यादव, लालचंद, दिवाकर चौबे समेत कुल 54 पुरुषों एवं 18 महिलाओं से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वार्डन धर्मदेव, बेचू यादव, स्टाफ नर्स मीना यादव, सुरैया, तबस्सुम, पवन कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.