रोजेदार चार वर्षीय बालक बना चर्चा का विषय
कोपागंज क्षेत्र में कोरोना का मरीज मिलने से पूर इलाके को सील कर दिया गया है। सभी लोग अपने घरों मे रहने को विवश है। पूरा इलाका हॉटस्पाट होने से लोगों को कई जरूरत के सामान नहीं मिल पा रहा है। इसी लॉकडाउन में शनिवार से रोजे की शुरूआत हो चुकी है और क्षेत्र में चार वर्षीय बालक इस मुश्किल हालत में पहली बार रोजेदार बनने पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
जासं, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज क्षेत्र में कोरोना का मरीज मिलने से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। सभी लोग अपने घरों मे रहने को विवश है। पूरा इलाका हॉटस्पाट होने से लोगों को कई जरूरत के सामान नहीं मिल पा रहे हैं। इसी लॉकडाउन में शनिवार से रोजे की शुरूआत हो चुकी है। क्षेत्र में चार वर्षीय बालक इस मुश्किल हालत में पहली बार रोजा रख रहा है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोरोना वायरस से जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है लोग घरों में कैद हैं जिससे लोग सुरक्षित भी है। इसी बीच रमजान का महीना शनिवार से चालू हो गया है। कोपागंज कस्बा के चंदनपुरा निवासी डा. खालिद खान का चार वर्षीय पुत्र साद खान पहली बार रोजेदार बना है। परिवार के लाख मना करने के बाद भी वह अपने जिद पर अड़ा रहा और अंत: उसने रोजा भी रखा। बालक परिवार वालों के साथ घर पर ही पांच वक्त की नमाज भी अदा करता है। जिसने भी बच्चे की हिम्मत को सुना सभी उसको दुंआएं दी। लॉकडाउन होंने से इस समय लोगों को खाने के सामानों की कमी होने लगी है। हालांकि नगर पंचायत ने घर-घर रोजदारों को फल, ब्रेड, दूध एवं खजूर भेजवाने का कार्य कर समस्याओं को थोड़ा कम कर दिया है।