मनपसंद गाना न बजने पर शराबी ने की ताबड़तोड़ फाय¨रग
देवलास मेले में चल रहे थिएटर में हवाई फाय¨रग कर दहशत फैलाने वाले मनबढ को पुलिस ने दबोचा। थिएटर के दौरान चल रहे नृत्य के समय मनपसंद का गाना लगाने को लेकर कुर्थीजाफरपुर निवासी शाकिर शराब के नशे में धुत होकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फाय¨रग करने लगा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी कुछ लोगों ने हिम्मत करके उसे दबोचा लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना बीती रात 10:30 बजे की है।
जागरण संवाददाता, मऊ : देवलास मेले में चल रहे थिएटर में हवाई फाय¨रग कर दहशत फैलाने वाले मनबढ को पुलिस ने दबोचा। थिएटर के दौरान चल रहे नृत्य के समय मनपसंद का गाना लगाने को लेकर कुर्थीजाफरपुर निवासी शाकिर शराब के नशे में धुत होकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फाय¨रग करने लगा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी कुछ लोगों ने हिम्मत करके उसे दबोचा लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना बीती रात 10:30 बजे की है।
कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र स्थित देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर लगे पौराणिक व ऐतिहासिक मेले में आए थिएटर में गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे मनपसंद गाना न बजाने पर एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड तीन फायर कर दिया। इससे थिएटर देख रहे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पूरा मेला क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए। इसकी सूचना तत्काल मेला चौकी प्रभारी को दी गई।इसी दौरान साहस कर दर्शकों ने फाय¨रग करने वाले व्यक्ति को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।