किसान दिवस में होगा समस्याओं का निदान
किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस मनाया जाता है।
जासं, मऊ : किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस मनाया जाता है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 12 बजे से किसान दिवस आयोजित होगा। इसमें कृषि से जुड़े समस्त विभागों के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, लीड बैंक मैनेजर तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों, जनपद के कृषक प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील कृषक भाग लेंगे। इसमें कृषकों को कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कृषक वैज्ञानिक संवाद के बारे में किसानों को दी जा रही जानकारी, संचालित योजनाओं में कृषि प्रदर्शनियों-मेलों के आयोजन की जानकारी एवं अन्य संबंधित विषयों की जानकारी के साथ-साथ कृषकों उपयोगी साहित्य-लीफलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक एसपी श्रीवास्तव ने दी है।