बनेगा खेत तालाब, होगा जल संचयन
वर्ष 2020-21 में वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना अंतर्गत जनपद में 09 तालाब प्रस्तावित किए गए हैं। प्रत्येक विकास खंडों में एक-एक तालाब का निर्माण किया जाएगा।
जासं, मऊ : वर्ष 2020-21 में वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना अंतर्गत जनपद में 9 तालाब प्रस्तावित किए गए हैं। प्रत्येक विकास खंडों में एक-एक तालाब का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक तालाब की लागत 1.05 लाख प्रस्तावित की गई है। इसमें सरकार द्वारा 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा तथा 50 फीसदी कृषक अंश होगा। अनुदान की धनराशि संबंधित किसान के खाते में डीबीटी के माध्यम से की जाएगी। यह योजना पहले आओ-पहले पाओ पर आधारित है। इच्छुक कृषक लाभ लेने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के उपरांत अपना नाम रजिस्टर्ड कराएं। एक विकास खंड में अधिकतम तीन किसानों के नाम ही रजिस्टर्ड किए जाएंगे। किसान अपना नाम रजिस्टर्ड कराते समय अपने क्रमांक की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यह जानकारी उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने दी है।