Move to Jagran APP

चार चरणों में बच्चों व गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को नगरपालिका कार्यालय के सभागार में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की बैठक हुई। इसमें मिशन इंद्रधनुष अभियान अभियान के चार चरणों में चलाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कुल चार चरणों में किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 06:05 AM (IST)
चार चरणों में बच्चों व गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण
चार चरणों में बच्चों व गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

जागरण संवाददाता, मऊ : जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को नगरपालिका कार्यालय के सभागार में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की बैठक हुई। इसमें मिशन इंद्रधनुष अभियान अभियान के चार चरणों में चलाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कुल चार चरणों में किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत दो दिसंबर से हो रही है। अभी यह केवल शहरी क्षेत्र में चलाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं।

loksabha election banner

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 90 फीसदी पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चे एवं गर्भवती महिला। यह अभियान प्रदेश के 73 जिले और 425 ब्लाकों में संचालित है। जहां पर 90 फीसदी से कम प्रतिरक्षित बच्चे हैं। इसमे अपना जिला भी सम्मलित है लेकिन अभियान अपने जिले के केवल शहरी क्षेत्रों में ही चलेगा, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 0 से 1 वर्ष के बच्चों का लक्ष्य 3494 और 426 गर्भवती महिला के टीकाकरण का लक्ष्य है। इस अभियान को संचालित करने के लिए 36 सत्र का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 2 दिसंबर से शुरू होगा, दूसरा चरण छह जनवरी 2020, तीसरा चरण तीन फरवरी तथा अंतिम चौथा चौथा चरण दो मार्च को चलाया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी, शाही इमाम, समस्त सभासद, आइएपी अध्यक्ष, आइसीडीएस विभाग, शिक्षा विभाग के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रतिरक्षण) डा. आरके झा, डा. वकील अली, डब्ल्यूएचओ से डा. अनूप सिंह, यूनिसेफ से सरोज राणा, यूएनडीपी से कामाख्या मौर्य, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता सिंह, सबरीना, रजिया आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.