विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में धू-धूकर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, चालक ने कूदकर बचाई जान

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 04:40 PM (IST)

मऊ के छतहरा गांव के पास बुधवार दोपहर एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर ...और पढ़ें

मऊ में धू-धूकर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, चालक ने कूदकर बचाई जान।

मऊ में धू-धूकर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, चालक ने कूदकर बचाई जान।

HighLights

  1. चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग

  2. चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई सुरक्षित

  3. देखते ही देखते स्कूटी जलकर हुई खाक

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ)। छतहरा गांव के पास बुधवार की दोपहर में चलती ईवी स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही स्कूटी सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई।

क्षेत्र के रामपुर थानान्तर्गत हबीबपुर निवासी मोहन प्रसाद लगभग एक बजे अपनी ईवी स्कूटी से रामपुर बेलौली बाजार से घर लौट रहे थे। वह रामपुर माइनर नहर के रास्ते होते हुए जैसे ही छतहरा गांव से आगे बढ़े कि‍ अचानक उनकी स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी से आग की लपटें उठती देख चालक ने तत्काल कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना के दौरान आसपास से गुजर रहे राहगीर कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, उससे पहले ही आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी और कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचा ली।