मऊ में बड़े भाई ने ही थी हत्या, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लकड़ी का डंडा बरामद
मऊ में शराब के नशे में हुए विवाद में बड़े भाई राजेश राजभर ने छोटे भाई दिनेश राजभर की हत्या ...और पढ़ें

मऊ में शराब के नशे में भाई ने ली भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार।
HighLights
मऊ में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की।
शराब के नशे में हुए विवाद के बाद हुई घटना।
आरोपी राजेश राजभर गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद।
जागरण संवाददाता, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के चक जाफरी गांव में शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपित बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लकड़ी का डंडा बरामद किया। आरोपित राजेश राजभर को पुलिस ने चालान कर न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्र के जकजाफरी गांव में शुक्रवार की रात राजेश व उसके छोटे भाई दिनेश राजभर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि शराब के नशे में राजेश ने लकड़ी के डंडे एवं बेलन से दिनेश की पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कुछ देर बाद दिनेश की मौत हो गई। घटना के बाद राजेश मौके से फरार हो गया था।
मां की तहरीर पर थाना मुहम्मदाबाद गोहना में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जमुई की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के बाद वह डर के कारण छिपता फिर रहा था और बाहर भागने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर गुरादरी मठ के पीछे टूटी बाउंड्री के पास घास में छिपाकर रखा लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक डंडे पर रक्त के धब्बे मिले हैं।
