सिविल कोर्ट को मिले आठ और न्याय कक्ष
सिविल कोर्ट को आठ और नए न्यायालय कक्ष शनिवार को उपलब्ध हो गए। पुराने भवन से उत्तर व पूरब तरफ नवनिर्मित आठ न्यायालय कक्षों आफिस तथा चैंबर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन शनिवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जनपद के प्रशासनिक अधिकारी न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय द्वारा किया गया।
जागरण संवाददाता, मऊ : सिविल कोर्ट को आठ और नए न्यायालय कक्ष शनिवार को उपलब्ध हो गए। पुराने भवन से उत्तर व पूरब तरफ नवनिर्मित आठ न्यायालय कक्षों, आफिस तथा चैंबर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन शनिवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जनपद के प्रशासनिक अधिकारी न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय द्वारा किया गया। 380.97 लाख की लागत से बने इन आठ नवनिर्मित न्यायालय कक्षों के साथ ही आफिस तथा चैंबर का भी लोकार्पण वैदिक अनुष्ठान व हवन-पूजन के साथ किया गया। न्यायमूर्ति ने आवासीय परिसर में बने नव निर्मित आवासों का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर न्यायमूर्ति ने त्वरित न्याय के लिए बार और बेंच के सकारात्मक सहयोग का आह्वान किया।
न्यायालय परिसर में यह बि¨ल्डग काफी पहले से बनकर तैयार थी। उसके उद्धघाटन के कई अवसर आए और गए ¨कतु कतिपय कारणों से संयोग नहीं बन सका। न्यायिक अधिकारी व कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुटे रहे। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, अपर जिला जज वीरनायक ¨सह, आदिल आफताब, अनुराधा रानी, फूलचंद पटेल, मुहम्मद गजाली, सुरेश गुप्ता, सीजेएम लोकेश नागर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवकुमार, हेमंत कुश्वाहा व सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के अध्यक्ष शमशुल हसन, महामंत्री दारोगा ¨सह, वरिष्ठ वकील इश्तियाक अहमद, लालजी पांडेय, अमरनाथ ¨सह, देवेंद्र ¨सह, मानसिहं यादव, गनी नोमानी, प्रह्लाद राम, निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक पीएन ¨सह, सहायक स्थानीय प्रबंधक प्रशांत ¨सह, सब इंजीनियर एसपी ¨सह आदि थे।