Move to Jagran APP

पूविवि कला संकाय के डीन बने डा. सुरेश सिंह

मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुडसुरी के प्राचार्य डा. सुरेश सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय कला संकाय का डीन नामित किया है। नया पद मिलने के बाद श्री सिंह ने विश्वविद्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किए गए इस मनोनयन से स्थानीय क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 09:05 PM (IST)
पूविवि कला संकाय के डीन बने डा. सुरेश सिंह
पूविवि कला संकाय के डीन बने डा. सुरेश सिंह

जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुरी के प्राचार्य डा. सुरेश सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय कला संकाय का डीन नामित किया है। नया पद मिलने के बाद श्री सिंह ने विश्वविद्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किए गए इस मनोनयन से स्थानीय क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

loksabha election banner

प्राचार्य डा. सुरेश सिंह स्थानीय क्षेत्र की अइलख ग्राम पंचायत के निवासी हैं। प्रारंभ से ही वे मेधावी रहे। गोरखपुर विश्वविद्यालय से 1978 में स्नातकोत्तर उपाधि स्वर्ण पदक के साथ उन्हें मिला था। गढ़वाल विश्वविद्यालय से उन्होंने शोध किया और गोरखपुर विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हुए। 1979 में भुड़सुरी पीजी कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर बने और 2009 से वे प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक सुरेश बहादुर सिंह एडवोकेट ने श्री सिंह ने आशा व्यक्त की है कि जिस प्रकार उन्होंने शैक्षिक क्षेत्र में विभिन्न दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए ख्याति अर्जित की है, उसी प्रकार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डीन के रूप में भी वे ऐसे उल्लेखनीय कार्य करेंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. लल्लन सिंह एवं जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने भी उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.