डा. एचएन पटेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसमन्वयक डा. एचएन ¨सह पटेल को उपाध्यक्ष बनाए जाने से कुर्मी समाज के लोगों में हर्ष है। सोनाडीह (थानीदास) निवासी डा. पटेले के यहां पहुंचने पर स्वजातीय समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, थानीदास (मऊ) : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसमन्वयक डा. एचएन ¨सह पटेल को उपाध्यक्ष बनाए जाने से कुर्मी समाज के लोगों में हर्ष है। सोनाडीह (थानीदास) निवासी डा. पटेल के यहां पहुंचने पर स्वजातीय समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह में डा. पटेल ने क्षेत्र के सोनाडीह, हड़हुवा, मंझनपुर, अमिला, थानीदास आदि गांवों में लोगों से संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कहा कि महासभा ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, पूरे मनोयोग से उसका पालन करेंगे। प्रधान सीताराम ¨सह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में भी समाजसेवा में डा. पटेल का योगदान एक रिकार्ड है। 5500 लोगों का निशुल्क आपरेशन कर उन्होंने एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने इसके लिए महासभा के संरक्षक विधायक राजकुमार वर्मा व प्रदेश अध्यक्ष कांति ¨सह (सदस्य विधान परिषद) का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनधि मार्कंडेय ¨सह, अनिता पटेल, संजय ¨सह पटेल, गीता ¨सह पटेल, वीरेंद्र पटेल, मनोज कुमार, राजाराम पटेल, दुर्गेश, रामकेवल, राजेश ¨सह, कांता ¨सह, अनिमेष, दिनेश कुमार आदि थे।