घरेलू हिसा व जुल्म, अत्याचार पर लगेगा विराम
जागरण संवाददाता रामपुर बेलौली (मऊ) मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान के तहत स
जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय दुलारी देवी विद्यावती इंटर कालेज एवं रसूलपुर रामपुर उर्फ आदमपुर गांव में गोष्ठियां हुई। इसमें महिलाओं को शिक्षित, साहसी व स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज में उपेक्षित महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं को दूर करें। अपने छोटे-छोटे ग्रुप बनाएं। हर महिलाओं में शक्ति होती है। अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ाएं। कहा कि जिस दिन महिलाएं अपने मान-सम्मान, स्वाभिमान व अधिकार को समझ जाएंगी, उस दिन से घरेलू हिसा व तरह-तरह के जुल्म, अत्याचार की घटनाओं पर विराम लगना शुरू हो जाएगा। महिलाओं को जागरूक करते हुए थानाध्यक्ष रामपुर राजकेशर सिंह ने कहा कि अगर कोई समस्या है तो चुप न रहना, चुप्पी तोड़ना, आगे आना। पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1093, 1073 अथवा 112 पर तत्काल फोन करें। गोष्ठी रामपुर थाना के तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें प्रबंध निदेशक लक्ष्मण मौर्य, प्रधानाचार्य कयामुद्दीन, रामबहादुर, इंद्रजीत, अभिषेक मौर्य पुनीत, लल्लन यादव आदि मौजूद थे।