Move to Jagran APP

गला दबाकर दिव्यांग महिला की हत्या

जागरण संवाददाता पिपरीडीह (मऊ) मंगलवार की रात 12 बजे। स्थान पिपरीडीह पुलिस चौकी। एक व्

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 05:33 PM (IST)
गला दबाकर दिव्यांग महिला की हत्या
गला दबाकर दिव्यांग महिला की हत्या

जागरण संवाददाता, पिपरीडीह (मऊ) : मंगलवार की रात 12 बजे। स्थान पिपरीडीह पुलिस चौकी। एक व्यक्ति पहुंचा, बोला-साहब! मैंने पड़ोस की दिव्यांग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है। ताजपुर उस्मानपुर निवासी हरिकेश यादव के मुंह से यह बात सुन चौकी प्रभारी सहित सभी मौजूद पुलिसकर्मी अवाक रह गए। पुलिस युवक को कस्टडी में लेकर जब उसके बताए घर पर पहुंची तो वहां चारपाई पर महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। उधर मृतका के भाई श्रीराम यादव ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दी है।

loksabha election banner

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजपुर उस्मानपुर मठिया के स्व. रामधारी यादव के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इसमें 40 वर्षीय उषा यादव अविवाहित एवं दिव्यांग थी। वह गांव में ही आवास बनाकर रहती थी। दिव्यांग महिला का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात अचानक एक ऐसा वाकया हुआ कि एक बारगी पुलिस चौकी पिपरीडीह में सभी पुलिसकर्मी सकते में आ गए। रात लगभग 12 बजे गश्त करने के बाद सभी पुलिसकर्मी सोए हुए थे कि शोर मचाते हुए एक युवक चौकी पर पहुंचा। चिल्ला कर कहा कि वह हत्या करके आ रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे साथ लेकर उसकी बताई गई जगह पर गए तो वहां चारपाई पर औधे मुंह महिला पड़ी थी। पुलिस कर्मी पास जाकर देखे तो उसकी मौत हो चुकी थी। पूछताछ में युवक ने बताया कि विवाद में मृतका उसके खिलाफ शिकायत की थी। कई बार विवाद से नाम निकालने के बाबत कहने पर भी वह नहीं मानी। इस पर उसको रास्ते से ही हटा दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। मृतका की शिकायत पर ग्राम पंचायत के कार्यों की भी जांच चल रही है। वर्जन--

अपर पुलिस अधीक्षक ने त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात दिव्यांग महिला की हत्या करने के बाद हरिकेश यादव ने पुलिस चौकी पर आत्म समर्पण कर दिया। जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सात अक्टूबर को मृतक उषा यादव की शिकायत पर हरिकेश यादव का 151 में चालान हुआ था। इसी मामले में मंगलवार को पेशी थी। आरोपित ने मंगलवार की शाम उषा के घर जाकर अपनी शिकायत वापस लेने व सुलहनामा की बात की थी। नहीं मानने पर उसने डंडे से मारा था। उसे एहसास था कि वह सुबह फिर पुलिस से पकड़वाएगी। वह रात में घर के पीछे से घुसकर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.