Move to Jagran APP

धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में और मजबूत होगी भाजपा

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) स्थानीय भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक कर

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 08:37 PM (IST)
धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में और मजबूत होगी भाजपा
धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में और मजबूत होगी भाजपा

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : स्थानीय भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक कर डा.धर्मेंद्र सिंह को पुन: गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी जाहिर की। युवा नेता सचिन मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा विगत कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का कार्य जो आपके द्वारा किया गया उसकी देन है कि आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और आगे 2022 में फिर से हम भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर प्रदेश को अग्रणी विकास के रूप में अग्रसारित करने का कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी।

loksabha election banner

वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीचंद्र चौहान ने कहा कि डा. धर्मेंद्र सिंह ने अपने पहले कार्यकाल में जनपद के संगठनात्मक कार्यों को निरंतर गति प्रदान करने को लेकर समय-समय पर अपना कुशल मार्गदर्शन दिया है। इसी प्रकार आने वाले समय में भी उनकी अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी संगठन को एक नई दिशा एवं आयाम प्राप्त होगा। मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय ने कहा कि डा. धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने कई कीर्तिमानों को छुआ है। इस दौरान मुन्नर चौहान, राहुल दुबे, प्रेमचंद पटेल, इंदल पासवान, रमेश साहनी, सुनील, अवधेश मृत्युंजय श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, रोहित गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.