Move to Jagran APP

धर्म सिंह अध्यक्ष व प्रदीप गुप्ता बनाए गए मंत्री

जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष मुहम्मद

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 07:18 PM (IST)
धर्म सिंह अध्यक्ष व प्रदीप गुप्ता बनाए गए मंत्री
धर्म सिंह अध्यक्ष व प्रदीप गुप्ता बनाए गए मंत्री

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना की कमान शुक्रवार को धर्म सिंह को सौंपी गई। इन्हें तहसील संगठन की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही प्रदीप गुप्ता को जिला संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्थानीय तहसील के व्यापारियों ने इन दोनों पदाधिकारियों का स्वागत भी किया।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तहसील इकाई मुहम्मदाबाद गोहना व अन्य व्यापारियों की बैठक शुक्रवार को जनपद स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर एव प्रदेश संगठन मंत्री आनंद ओमर रहे। बैठक में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील इकाई को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद धर्म सिंह को मुहम्मदाबाद गोहना के तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदीप गुप्ता को जिला संगठन मंत्री पद के लिए मनोनीत किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि धर्म सिंह को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन को अतिरिक्त ऊर्जा मिली है। इनके आने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। धर्म सिंह ने कहा कि मैं आप लोगो द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा तथा संगठन के दु:ख सुख में कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, त्रिभुवन नारायण सिंह, राजीव सेठ, राजकुमार गुप्ता, मनोज कश्यप आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.