भगवती जागरण में श्रद्धालुओं ने लगाए गोते
स्थानीय बाजार के दुबारी मोड़ पर श्री सिंह वाहिनी दुर्गा पुजा समिति के तत्वावधान में आयोजित भगवती जागरण में सुप्रसिद्ध कलाकार डा. अमलेश शुक्ल के गीतों पर दर्शक रातभर भक्ति सागर में गोते लगाते रहे।
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय बाजार के दुबारी मोड़ पर श्री सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित भगवती जागरण में सुप्रसिद्ध कलाकार डा. अमलेश शुक्ल के गीतों पर दर्शक रातभर भक्ति सागर में गोते लगाते रहे। अमलेश शुक्ल के गीत बम-बम बोल रहा है काशी, निमियां के डार मइया, झूलेली झलुववा, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है जैसे भक्ति गीत सुनाकर दर्शकों को भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। वहीं महिला कलाकार वर्षा ने देवी गीत और उसकी महिमा का बखान कर सबको भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसमें अन्य कलाकारों ने भी बेहतर देवी गीतों की प्रस्तुति की।
आयोजक डा. उमेश चंद्र गुप्त ने कहा कि लोगों के सहयोग से हर वर्ष आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा व भगवती जागरण का मूल उद्देश्य लोगों में भक्ति भावना का संचार करना है। शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने किया। इसमें संतोष यादव, संजय गुप्त, विशाल गुप्त, महाबली, डबलू, राजू, विक्की ने सक्रिय भूमिका निभाया। संचालन बृजेश साहनी ने किया।