देवेंद्र सिंह फिर रालोद के अध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्टीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने नगर के सहादतपुरा चर्च कालोनी निवासी देवेंद्र सिह को पुन पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
जासं, मऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने नगर के सहादतपुरा चर्च कालोनी निवासी देवेंद्र सिह को पुन: पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसकी जानकारी प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामपाल यादव ने टेलीफोन से दी। यह सूचना मिलते ही पार्टीजनों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
अपने दुबारा मनोनयन पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन करते हुए चौधरी साहब के किए हुए कार्यो को जन-जन पहुंचाने का कार्य करूंगा। उनके मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय, मोहम्मद जकरिया, जियाऊल हसन, मुकादम, हरिद्वार मौर्य, सुभाष मौर्य, गोपाल दुबे, सुरेंद्र यादव, सुखारी पाल, किसान नेता बलिकरन यादव, सुजीत श्रीवास्तव आदि ने बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी के और मजबूत होने का विश्वास जताया है।