आधुनिक भारत के निर्माण को ग्रामीण शिक्षा का विकास आवश्यक
विश्व के पटल पर आधुनिक भारत के नव निर्माण में ग्रामीण शिक्षा का विकास अत्यावश्यक है-ऐसे निजी क्षेत्र के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है आरबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अपने आस-पास के क्षेत्रों में आधुनिक शिक्षा का आयाम स्थापित करेगा। आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ पंरपरा मूल्यों की स्थापना में यह संस्थान आने वाले दिनों में कीर्तिमान बनायेगा उक्त विचार एमएलसी देवेंन्द्र प्रताप ¨सह के है वे शनिवार को आदेडिह में
जागरण संवाददाता, मऊ : विश्व के पटल पर आधुनिक भारत के नव निर्माण में ग्रामीण शिक्षा का विकास अत्यावश्यक है। ऐसे में निजी क्षेत्र के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आरबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अपने आस-पास के क्षेत्रों में आधुनिक शिक्षा का आयाम स्थापित करेगा। आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ पंरपरागत मूल्यों की स्थापना में यह संस्थान आने वाले दिनों में कीर्तिमान बनाएगा। यह बातें एमएलसी देवेंन्द्र प्रताप ¨सह ने कही। वे शनिवार को आदेडीह में विद्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा भारतीय शिक्षा में बदलाव कर समाज का संस्कार बदल दिया। इससे नैतिक मूल्यो में बदलाव आएं। शिविल जज विकास ¨सह विश्व गुरू की परिकल्पना को पूर्ण रूप देने के लिए सनातन, पंरपरा के साथ आधुनिक शिक्षा को जोड़ना होगा इसमें यह विद्यालय अग्रणी भूमिका निभाएगा। विद्यालय संरक्षक डा. महेन्द्र प्रताप ¨सह, संस्थापक सतेंद्र प्रताप ¨सह, प्रशासकीय निर्देशक मोलक चंद शाह, प्रधानाचार्य मोहनी वर्मा, शोभित ¨सह, मो. तारिक, फातिमा प्रवीन, सुजीत ¨सह, अशोक ¨सह आदि मौजूद थे।